उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ/ हापुड़।
दिल्ली से अमरोहा जाते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जिले के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाए गए कृषि सुधार कानून पर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। विपक्ष ने इस कानून को लेकर किसानों और आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की है। इस भ्रम को दूर करने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को कानून के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ततारपुर बाईपास पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, कपिल सिंघल,अशोक बबली, सोमेंद्र त्यागी सुयश वशिष्ठ, जिला मंत्री पिंकी त्यागी, विजय चौहान एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय त्यागी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : आक्रोश : प्रधानमंत्री के खिलाफ सड़कों पर अवाम
वही पिलखुआ टोल प्लाजा पर धौलाना तथा पिलखुआ के भाजपाइयों ने जिला अध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल,मनीष माहेश्वरी,नरेश भारती,विपुल अग्रवाल,महेश अग्रवाल,ललित गर्ग मोदी,युवा इकाई के नगर अध्यक्ष सचिन पुंडीर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर, भाजपा महामंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया, विभु बंसल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज गौतम, ब्रजमोहन तोमर, सांसद प्रतिनिधि राजू प्रधान तथा अनेक लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर तथा बुके भेंट कर स्वागत किया। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रत्येक कार्यकर्ता को कहा कि वह घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार में जुट जाएं।
यह भी पढ़े : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यूपी गेट पर भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
मुस्लिम समुदाय ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया
दिल्ली से नौगांवा सादात जाने के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का गांव अल्लाबख्शपुर के सामने परिवहन निगम से अनुबंधित शिवम ढाबे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। जिन्हें स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की मुख्यधारा से जुड़कर संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया। ढाबा संचालक शहजाद खां, शादाब कुरैशी, आसू चौधरी, इसहाक, आसू कुरैशी, गुड्डू राणा, तारिक अहमद, सरफराज, इसरार, आरिफ, चांद खां, शौकीन, अनीस, रईस समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
















