उत्तर प्रदेश में है जंगल राज: प्रदेश महासचिव ब्रह्म स्वरूप सागर

उपजा प्रेस क्लब में महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन को लेकर बैठक का आयोजन

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन में प्रदेश के हर ब्लाक और वार्ड स्तर तक संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत उपजा प्रेस क्लब में एक बैठक महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन को लेकर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन विस्तार और वार्ड कमेटियों के गठन संबंधी कार्यों की समीक्षा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बरेली मुरादाबाद मंडल प्रभारी ब्रह्मम स्वरूप सागर और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप द्वारा की गई। प्रदेश महासचिव ब्रह्म स्वरूप सागर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर प्रहार किया।

यह भी पढ़े : ज्यादा देशद्रोही न बुलाओ, भाजपा में चले आएंगे कन्हैया

उन्होंने कहा कि राज्य में जंगल राज है बलात्कार , बेरोजगारी से प्रदेश जूझ रहा है। हर तरफ अन्याय का बोलबाला और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी प्रत्येक जिले में जाकर संगठन की बैठक करके पार्टी को जिस प्रकार से मजबूती देने का काम कर रहे हैं वैसे ही अब बरेली महानगर में एक संघर्षशील कार्यकारिणी का गठन बहुत जल्द करके सबको संगठन के विस्तार व विभिन्न स्तरों पर मजबूती देने का कार्य किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उन पर दिखाया है उसको वह और बढ़ाने का काम करेंगे और आने वाले दिनों में पुराने वरिष्ठ कांग्रेसियो व नए युवाओं के जोश से ओतप्रोत महानगर कांग्रेस की कमेटी बनाएंगे साथ ही 80 वार्डों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर सेक्टरो में बाँट कर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की कमेटी बनायेगे और 2022 के चुनावों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े : UP की महिला IAS अधिकारी ने पेश की मिसाल: गोद में नवजात बेटी, हाथों में सरकारी फाइल

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुते कहा कि संगठन की ताकत एकता में है। हर वार्ड, बूथ और हर घर तक कांग्रेस की आवाज और पार्टी की पहचान ही मेरा मकसद है, सबका सम्मान और सबका साथ वाली प्रणाली पर काम किया जाएगा । महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश सचिव असलम चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी, क्कष्टष्ट सदस्य महेश पंडित, नत्थूलाल मिश्रा, केके दीक्षित, हाजी जुबैर, योगेश जौहरी, मो0 बिलाल कुरैशी, राजेश कुमार, असलम अंसारी वीरेन्द्र रायजादा, मो0 कासिम, रुख्शीद खान, बीना मिश्रा, गौरव भारद्वाज, अंजुम सहाय बिसारिया, विष्णु शर्मा, प्रभातगिरी गोस्वामी, कुन्दनलाल गंगवार, डॉ जकीर खान, दिनेश कुमार वाल्मीकि, सुबोध जौहरी, पारस शुक्ला, सैयद फरहान अली, हर्ष बिसारिया, कादिर खान, शाने रज़ा, श्याम नेताजी दिनेश गोला, वीरदेव गंगवार, अमन कुमार, पूनम दीप, महेंद्र पाल, संजीव अग्रवाल, मोबिल कुरैशी, आरसी श्रीवास्तव, इंद्रा टंडन, शमशाद अहमद, हसन मसूद आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : हाथरस केस: घटनास्थल पर पहुंची सीबीआई टीम
सोनिया गांधी ने भेजी चादर
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने आला हजऱत के 102वे उर्स पर कांग्रेस पार्टी की ओर से हर बार की तरह इस बार भी चादर भेजी। प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव असलम चौधरी ने दरगाह ए आला हजरत पहुँच कर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की तरफ से चादरपोशी की और देश-प्रदेश में खुशहाली, तरक्की और भाईचारे की दुआ की।