खोड़ा क्षेत्र में विकास को मिली रफ्तार

– केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने 6 करोड़ 34 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन
– नगर पालिका का कामकाज होगा हाईटेक, नये भवन का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। खोड़ा-मकनपुर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने 6 करोड़ 34 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समग्र विकास भाजपा का एजेंडा है और उसी के तहत सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराये जा रहे हैं। पूर्व के वर्षों में उपेक्षा का दंश झेल चुके खोड़ा को अब नई पहचान मिल रही है। जन सरोकार और विकास की रफ्तार को ध्यान में रखकर नगर पालिका द्वारा काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मिशन शक्ति कार्यक्रम में मेयर ने किया महिलाओं को जागरूक
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि खोड़ा क्षेत्र में विकास की योजनाओं का उद्घाटन करके हर्ष की अनुभूति होती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में विकास कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार क्षेत्रों में बेहतर तरीके से विकास कार्य कराने के लिए हरसंभव मदद कर रही हैं। खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में बेहतर तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और इसे और गति दी जाएगी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पांच प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन किया गया। रविवार को जिन कार्यों का उद्घाटन किया गया उसमें लोकप्रिय विहार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, लोक प्रिय विहार में नगर पालिका के नवीन वाहन डिपो का निर्माण, नेहरू गार्डन में पुलिस चौकी के पास हाईजेनिक महिला पिंक शौचालय का निर्माण, पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 558 नग टयूबलर पोल सहित एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम, नगर पालिका कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें : स्मार्ट सिटी का मिलेगा बरेली को अवार्ड केंद्रीय मंत्री ने प्रथम परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह राजपूत बटालियन द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद पालिका के हाईटेक और सर्विलांस युक्त वातानुकूलित नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय विधायक सुनील शर्मा, खोड़ा-मकनपुर पालिका परिषद की चेयरमैन रीना भाटी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, चमन चौहान, योगेश भाटी, संजीव कुमार, मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।