कर्मचारी नेता के निधन पर कानुपर देहात के डीएम ने जताया शोक

– डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा हरेंद्र नागर के निधन से हूं स्तब्ध

उदय भूमि ब्यूरो
कानपुर/गाजियाबाद। नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र नागर के निधन पर कानपुर देहात के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एवं गाजियाबाद नगर निगम के पूर्व म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने शोक जताया है। डॉ. दिनेश चंद्र सिंह द्वारा जारी शोक संदेश में घटना को दुखद और कष्टकारी बताते हुए शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : युवा कर्मचारी नेता की मौत, सरकारी कार्यालय में शोक

कानपुर देहात के डीएम द्वारा जारी शोक संदेश

यह भी पढ़े :  स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में दिखा शहर का वास्तविक आईना

ज्ञात हो कि शनिवार सुबह अचानक गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र नागर का देहांत हो गया। उनके देहांत की खबर सुनकर कानपुर देहात के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह भाभुक हो गये। डॉ. दिनेश चंद्र कानपुर से पहले गाजियाबाद नगर निगम के म्युनिसिपल कमिश्नर के पद पर तैनात रहे थे और उनके कार्यकाल के दौरान हरेंद्र नागर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे थे।

गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के साथ दिवंगत हरेंद्र नागर। फाइल फोटो

यह भी पढ़े : आईएएस अधिकारी की अनूठी पहल: रक्षाबंधन पर गायों को बांधी राखी, गोवंश संरक्षण का लिया संकल्प

शोक संदेश जारी कर डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि हरेंद्र नागर काफी मेहनती और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके स्वभाव की विशेषता यह थी कि वह सबको साथ लेकर चला करते थे। आज वह हमारे बीच नही रहे इससे मैं काफी स्तंब्ध हूं। मैं ईश्वर से विनती करुंगा की इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पार्षद ने जताया शोक
यह भी पढ़े : आईएएस डॉ. दिनेश चंद्र ने कानपुर देहात के डीएम का संभाला चार्ज

कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र नागर के निधन पर निगम पार्षदों ने दुख जताया है। वसुंधरा के पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू ने दुख जताते हुए कहा कि गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के तीन बार के पूर्व अध्यक्ष, बड़े भाई, यारो के यार, दोस्तो के दोस्त  हरेंद्र नागर के निधन से काफी स्तंभ हूं। इस तरह अचानक उनका जाना काफी दु:खदायक है।

अरविंद चौधरी चिंटू, निगम पार्षद

यह भी पढ़े : गाजियाबाद के म्युनिसिपल कमिश्नर का चार्ज लेने के बाद बोले आईएएस अधिकारी पहले बेसिक्स को करूंगा ठीक

सदैव जिन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों की आवाज को प्रशासन के सामने बुलन्द किया है। गाजियाबाद नगर निगम परिवार उन्हें हमेशा याद रखेगा । इस दु:ख की घड़ी में हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है।