फेसबुक लाइव पर नगर निगम करेगा शहर की समस्याओं का समाधान

म्युनिसिपल कमिश्नर हर शनिवार दो घंटे फेसबुक पर रहेंगे लाइव

मेल पर आई समस्याओं का भी करेंगे समाधान

गाजियाबाद। शहर की सुंदरता को संवारने के लिए नगर निगम कोर्ई कोर कसर नही छोड़ रहा है और इसके लिए नगर निगम ने एक बार फिर से नई पहल की है। पूर्व में शहर के नागरिकों को अपनी समस्या को लेकर नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन नागरिकों की सहूलियत के लिए फिर से नगर निगम ने पेशकश है। जिसमें शहर के नागरिक अब घर बैठे अपनी समस्या फेसबुक एवं ई-मेल पर भेज सकेंगे। समस्याओं को लेकर नागरिक फेसबुक के माध्यम से गाजियाबाद नगर निगम के म्युनिसिपल कमिश्रर से सांझा कर सकेंगे। शहर के नागरिकों की समस्याओं का समाधान अब फेसबुक लाइव द्वारा किया जाएगा। खुद म्युनिसिपल कमिश्रर प्रत्येक शनिवार को दो घंटे के लिए फेसबुक लाइव पर जनता से रूबारू होकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा ई-मेल द्वारा जो भी समस्याएं नगर निगम के मेल पर आएंगी। उनका समाधान नगर निगम के लैंडलाइन नंबर से वह खुद करेंगे। अपनी समस्या ई-मेल ghaziabadmc@gmail.com पर भी भेज सकेंगे। इस अकाउंट पर आने वाली शिकायतों की खुद मॉनीटरिंग कर निस्तारण कराएंगे। बुधवार को म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तवर ने घोषणा की। यह पहला मौका है जब कोई नगर निगम फेसबुक लाइव पर समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को 11 से 1 बजे तक खुद नगर निगम में बैठेंगे और जितने भी समस्याएं मेल पर आएंगी। उनका परीक्षण करने के बाद फेसबुक लाइव पर जुड़ कर उनका निराकरण कर संबंधित व्यक्ति को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि अब वह वैकल्पिक दिनों में 1 दिन नगर निगम मुख्यालय पर तथा जोनल कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पार्षद व निगम अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी 1 दिन पहले पार्षदों वे संबंधित लोगों को दी जाएगी। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा इस कार्य का उद्देश्य शहर की जनता को समस्या से निजात एवं उन्हें राहत दिलाना है। पूर्व में कई बार होता था कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम के चक्कर काटते थे। मगर वह इस मकसद को कामयाबी के लिए कार्य कर रहे हैं।