भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत सदस्यों का हुआ अभिनंदन

-परमार्थ समिति एवं महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट ने किया स्वागत

गाजियाबाद। परमार्थ समिति एवं महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन वाटिका कविनगर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पवन गोयल, डॉ. अशोक नागर, आशु वर्मा, नरेंद्र कश्यप, पृथ्वी सिंह कसाना, राजेंद्र आदि को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान प्राप्त करने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भाजपा ने हमें प्रदेश कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया। कार्यक्रम संयोजक वी.के. अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र हितकारी व विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने डॉ. अनिल अग्रवाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र हितकारी, अजय गुप्ता, सुबोध गुप्ता, राकेश मित्तल, विजय मोहन, अजय अग्रवाल, प्रभा गोयल, अनिल सांवरिया, मयंक मोहन, पूजा गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सोनू सिंघल, संदीप सिंघल, ओपी चितकारा व तरुण चितकारा आदि उपस्थित थे।
भाजपाइयों ने पूर्व मेयर का किया स्वागत-
पूर्व मेयर आशु वर्मा का राजनगर सेक्टर-9 स्थित उनके निवास पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद मनवीर नागर,विनीत शर्मा, संजीव झा, रामनिवास शास्त्री अविनाश, कमलपाल, नवीन, नरेंद्र वर्मा, अभिजीत मुखर्जी, मनीष जैन, जितेंद्र चौधरी, राजेश्वर यादव, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे। वहीं , सेक्टर-23 संजय नगर स्थित कश्यप हॉस्टल के प्रांगण में पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया गया। इस दौरान अमरदत्त शर्मा, पूर्व पार्षद मुकेश त्यागी, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, मनोज गिरि, ओमदत्त,नवीन, नरेंद्र वर्मा, प्रदीप गर्ग, अभिजीत मुखर्जी, जितेंद्र चौधरी, अनिल माथुर, हेमलता, कौशल गुप्ता, कौशल तेवतिया आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।