श्री श्याम वंदना महोत्सव में सांवरे की महफिल में झूमे श्रद्धालु

गाजियाबाद। श्री श्याम परिवार मस्त मंडल की ओर से 13 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें कलाकारों ने सुंदर भजनों का गुणगान कर ऐसा समां बांधा की श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार मस्त मंडल द्वारा 13वां श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन वोल्गा पैलेस में किया गया। जिसमें बाबा श्याम का सुंदर दरबार कोलकाता से आए विशेष कारीगरों द्वारा सजाया गया। विदेशी सुंदर फूलों के द्वारा बाबा को सजाया गया। श्याम बाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों से बाबा का भोग लगाया गया। बाबा का गुणगान नितिन मित्तल दिल्ली, चमन लाल गर्ग दिल्ली एवं प्रसिद्ध गायिका उमा लहरी जयपुर के भजनों द्वारा बाबा श्याम को रिझाया गया। चारों ओर श्याम के भजनों पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सभी भक्तों को मोर छड़ी का झाड़ा छप्पन भोग का प्रसाद एवं भंडारा प्रसादम का वितरण किया। इस दौरान सुशील गुप्ता , प्रधान शरद जैन, महामंत्री अमित गुप्ता, गौरव गर्ग, पंडित महेश चंद्र वशिष्ट, दिनेश गोयल एमएलसी, पवन गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ जायसवाल मीडिया प्रभारी, पुनीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौरव जैन, दीपेश सिंघल, सचिन गोयल, दीप गुप्ता, अजय गुप्ता आदि मंडल के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।