गाजियाबाद। चोरी की कार का रंग और नंबर बदलकर चलाने के मामले में सस्पेंड सिपाही ने अपने ही साथी पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में पीडि़त पुलिसकर्मी ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिहानी गेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सिहानी गेट थाने में तैनात सिपाही विनीत ने आरोपी निलंबित सिपाही विपिन जावला के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि विपिन जावला ने जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी है। सिपाही विनीत ने बताया कि विपिन जावना ने पहली बार 17 अप्रैल को उसे वाट्सऐप कॉल कर धमकाया और जाति सूचक शब्द कहें। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद वह साथियों के बीच उसे बदनाम कर रहा था। हाल में आरोपी विपिन जावला ने सिहानी गेट थाने के ही एक हेड कांस्टेबल को भी धमकाया था। विनीत ने बताया कि मोदीनगर में चोरी हुई कार आरोपी विपिन जावला रंग और नंबर बदल कर चला था। गाड़ी बरामद होने के बाद तत्कालीन एसएसपी ने उसे निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस कार्रवाई से विपिन बौखला गया है। इस घटनाक्रम से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
















