खाद्य सुरक्षा और प्रशासन विभाग के छापे से मचा हडकंप

– मिलावटी दूध के खिलाफ अभियान चलाकर एकत्रित किए 7 नमूनें

गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा नगर के मिठाई विक्रेताओ के यहां पर औचक निरीक्षण करके मिठाई के के नमूनें लिए। जिसके बाद मिठाई विक्रेताओ में हडकंप मचा रहा। जो फोन पर एक दूसरे से संपर्क कर जानकारी कर रहे थे कि टीम किसके यहां पर निरीक्षण कर रही है। अगामी त्यौहार रक्षाबधंन पर्व के चलते जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और प्रशासन विभाग निरंतर अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों का सैंपिल लिया गया। अभिहित अधिकारी गाजियाबाद विनीत कुमार ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने जनपद में मिलावटी दूध के विरुद्ध अभियान चलाकर कुल 7 नमूनें संग्रहित किये, जिसमें राकेश कुमार यादव ने राम सिंह एवं चन्द्र सैन से दूध के एक-एक नमूना, जितेन्द्र कुमार कुशवाहा ने विपिन पाल से दूध का एक नमूना, उमाशंकर सिंह ने जय किशन एवं आकाश से दूध के एक-एक नमूना तथा विपिन कुमार सिंह ने छत्रपाल एवं दिनेश से दूध के एक-एक नमूनें संग्रहित किये।

उक्त सभी नमूनों को जाँच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला उप्र लखनऊ को प्रेषित किये गये है, जिनकी जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जुलाई 2021 में जनपद में विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रवर्तन कर कुल 88 नमूनें संग्रहित किये तथा 25 व्यक्तियों के विरूद्ध न्यायालय न्याय निर्णायक एवं 9 व्यक्तियों के विरूद्ध न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) में वाद दायर किये गये। गत माह राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ से कुल 75 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुयी, जिसमें से कुल 40 नमूनें मानक के अनुरूप नहीं पाये गये। नमूनों से सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध वाद दायर करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। न्यायालय अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा जुलाई में कुल 29 दायर वाद निस्तारित कर 2845000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।