बिजली विभाग में कार्य बहिष्कार

-नही चलेगी यूपीपीसीएल प्रबंधन की तानाशाही: हिर्देश गोस्वामी
-पीवीवीएनएल डिस्कॉम के आक्रोशित अभियंताओ ने कार्य बहिष्कार किया विरोध प्रदर्शन

गाजियाबाद। यूपीपीसीएल प्रबंधन की तानाशाही एवं हठधर्मी रवैये के चलते पीवीवीएनएल डिस्कॉम के आक्रोशित अभियंताओ ने सोमवार को सुबह 10 से 5 बजे तक डिस्कॉम के सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों पर कार्यबहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन 25 सिंतबर तक लगातार जारी रहेगा और 27 सिंतबर को पीवीवीएनएल अभियंता संघ के समस्त अभियंता मेरठ मुख्यालय पर एक दिवसीय कार्यबहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर प्रभावी हस्तक्षेप की अपील की। नोयडा क्षेत्र के 3 अधिशासी अभियंता एवं 8 सहायक अभियंताओ के असंवैधानिक एवं अनैतिक पूर्वांचल स्थानांतरण के विरोध में 15 सिंतबर से जारी विरोध प्रदर्शन एवं कार्यबहिष्कार के क्रम में सोमवार को पूरे दिन कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध जाहिर किया।
गौरतलब है 13 सिंतबर की रात को नोयडा के ग्रेटर नोएडा व जेवर खंड में पिछले 2 वर्ष में तैनात रहे सभी अभियंताओ का स्थानांतरण असंवैधानिक एवं अनैतिक रूप से प्रबंधन द्वारा पूर्वांचल कर दिया गया। जिसमे तो कुछ अभियंता ऐसे है जो उस दौरान उस कार्यालय में तैनात भी नही अथवा बहुत अल्पकाल के लिए तैनात थ। क्षेत्रीय सचिव ई0 हिर्देश गोस्वामी ने बताया कि अभियंताओ की समस्या रखने के लिए प्रबन्धन एवं पीवीवीएनएल अभियंता संघ के बीच 15 और 18 सिंतबर को जो वार्ता हुई वह असफल रही। प्रबन्धन के हठधर्मिता से आक्रोशित अभियंताओ ने विरोध प्रदर्शन एवं कार्यबहिष्कार किया गया। अभियंता संघ, पीवीवीएनएल ने प्रबंधन को चेताया अगर आंदोलनकारियों पर द्वेषपूर्ण कोई भी किसी भी तरह की करवाई की गई तो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और भी उग्र होगा।विरोध प्रदर्शन के दौरान ई0 आलोक त्रिपाठी, ई0 उमाकांत शर्मा, ई0 अरशद अली, ई0 रजनीश, ई0 दीपक गुप्ता, ई0 सौरभ राय, ई0 मन्नु, ई0 विशाल कंसल, ई0 अशोक शर्मा, ई0 महेश, ई0 अमन नौटियाल, ई0 महावीर, ई0 एसपी सिंह, ई0 राजीव आर्य, ई0 विजेंद्र, ई0 अंशुल राठी , ई0 शिवनाथ शर्मा, ई0 विश्वास, ई0 सुरेश चंद्र, ई0 अविनाश, ई0 अनुराग, ई0 लालबाबू, ई0 शशांक शुक्ला, ई0 गोपाल, ई0 वैभव हजेला, ई0 अजय राणा, ई0 धर्मेंद्र, ई0 अक्षय, ई0 राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।