खेतों के बंटवारे में उलझी जमीन

दो पक्षों में जमकर हुआ संघर्ष

उदय भूमि ब्यूरो
धौलाना।
गाँव बीघेपुर में चकबंदी के दौरान खेतों के बंटवारे में उलझी जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 30 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक गाँव बीघेपुर में ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों पर दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार को जान से मारने की नियत से एक राय होकर प्रधान पक्ष के लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर प्रधान पक्ष के लोगों ने परिजनों से मारपीट की। विरोध करने पर वादी की पुत्री के कपड़े फाड़ डाले और भतीजे के साथ अभद्रता करते हुए उसे पीटा। इस संबंध में सुरेन्द्र होशियार सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान महेश गिरी, महेन्द्र, सहदेव ,यशपाल, योगेश ,ओमपाल, पिन्टू ,मनोज समेत 15 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 147 ,148 ,307 ,323, 354ख, 427 ,452, 504 एवं एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। वही इसी मामले में योगेश पुत्र यशपाल की तहरीर पर सुरेंद्र पुत्र होशियार, मोनू ,अरुण ,विजय पुत्र सुरेंद्र एवं अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।