गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर अपराधियों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे नशाखोरी अभियान के तहत शनिवार को एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा की एसओजी टीम एवं लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 19 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। चुनाव में खपाने के लिए गांजे की तस्करी कर रहे थे। इन गांजा तस्करों को क्षेत्रीय सभासद का संरक्षण प्राप्त था। इसलिए बैखोफ होकर क्षेत्र में गांजा तस्करी का कारोबार कर रहे थे। एसपी ग्रामीण डॉ.ईरज राजा ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने चौकी प्रभारी इंद्रापुरी सौरभ सिंह एवं एसपी ग्रामीण एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर रुपनगर से संतोष कुमार पुत्र चंद्र किशोर निवासी आजाद एंक्लेव रूपनगर, बाबा पुत्र नवल निवासी अलीगढ़ हाल पता रूपनगर को गिरफ्तार किया। इनका साथी यासमीन निवासी रूपनगर फरार हो गया। इसे गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। पकड़े गए गांजा तस्करों को क्षेत्रीय सभासद का संरक्षण था। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजे की पैकिंग एवं थोक बिक्री यासमीन द्वारा कराई जा रही थी।
सीओ लोनी रजनीश मिश्र ने बताया कि पकड़े गये तस्करों को क्षेत्रीय सभासद का संरक्षण था। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजे की पैकिंग एवं थोक बिक्री यासमीन द्वारा कराई जा रही थी। मुख्य गांजा तस्कर यासमीन सभासद का भाई है। जो कि पैकिंग कर पाउच बनाकर बेच रहा था। पुलिस को देख मौके पर कुछ भरे हुए पाउच एवं खाली पाउच सहित पैकिंग का सामान छोड़कर भाग गया। जिनके खिलाफ थाना लोनी बॉर्डर पर एनडीपीएस एक्ट मेंं अभियोग पंजीकृत किया गया है।
















