हाथरस लाठीचार्ज मामले में मुजपफरनगर में आज होगी रालोद की महापंचायत
पंचायत में पहुंचने की अपील, शांतिपूर्वक आयोजन में पहुंचे कार्यकर्ता
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। हाथरस में पार्टी के प्रमुख जयंत चौधरी पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मुजफ्फरनगर में आज यानि गुरूवार को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को रालोद के जिलाध्यक्ष ओमपाल चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरन कहा कि महानगर और जिले के सभी पदाधिकारी एवं अपने संसाधनों से आज मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि यूपी की सरकार निरंतर असफल हो रही है कानून व्यवस्था को नियंत्रण करने में महिलाओं पर अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं और सरकार अपनी गलती ना मानकर विपक्ष के मथ्ते मढ़ देती है। हाथरस में पार्टी के प्रमुख जयंत चौधरी पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई का विरोध करती है। इसे लेकर जयंती चौधरी अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पंचायत में अपनी बात रखेंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ता शांति पर्वक तरीके से पंचायत में पहुंचेंगे। पंचायत 8 अक्टूबर में लोकनायक स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के दिन रखी गई है। इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि जब तक ‘किसान विरोधी काले कानून में संशोधन नहीं किया जाता, रालोद का आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हाथरस में लाठियां चलाए जाने का विरोध करने की रणनीति भी मुजफ्फरनगर में तैयार की जाएगी। महापंचायत में कई अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि इस बैठक में किसानों पर थोपे जा रहे कानून का विरोध किया जाएगा। इस मामले में पार्टी तब तक संघर्ष करेगी जब तक सरकार इस बिल में सुधार नहीं लाएगी। इसंके अलावा पार्टी उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। जिनके सानिध्य में लाठी चार्ज कर पार्टी के प्रमुख नेता को अपमानित किया गया। प्रेसवार्ता में भूपेन्द्र बॉबी व रॉकी चौधरी भी मौजूद रहे।















