जेपी नारायण ने आजादी में दिया अहम योगदान: शमीम खां

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। जयप्रकाश नारायण की 118 वी जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के नेताओं ने जयप्रकाश नारायण के जीवन संघर्ष पर चर्चा की। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने बताया कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया था। उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सार्थक संघर्ष के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने में कार्य करना चाहिए। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जय प्रकाश नारायण जी ने अपने जीवन मे राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति इन सातों क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रान्ति को आकार दिया। जिला महासचिव सत्येंद्र यादव जी ने बताया कि जयप्रकाश नारायण जी ने संपूर्ण क्रांति का बिगुल बजा कर पूरे देश को तत्कालीन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जागृत कर दिया था। बाल्मीकि समाज के लोगों ने कि समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमे मुख्य रूप से अमर काले प्रदीप कुमार अजीत कुमार रंजीत सिंह रोहित बाल्मीकि शिवम वाल्मीकि संजू वाल्मीकि नीरज वाल्मीकि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, महासचिव सतेंद्र यादव, छोटेलाल गंगवार, बदन सिंह यादव, पुरषोतम गंगवार , विशाल सागर, नरेश पल, गौरव सक्सेना, शमीम अहमद, शेर सिंह गंगवार, संदीप सिंह बग्गा, दिनेश यादव, भूपेंद्र कुर्मी, कम्बर एजाज शानू, असलम खान धांतिया, हैदर अली, नूतन शर्मा, ब्रजेश नंदवंशी, गोविंद सैनी, भारती चौहान, जुल्फिकार अली बिट्टू, अनिल गंगवार, शमयून खान, डालचंद्र वाल्मीकि, मनोहर यादव, मोहर सिंह लोधी, गोकरन सिंह, अनूप यादव, अनिल पल, संतोष दिवाकर, अब्दुल जब्बार, सचिन यादव, करन सिंह , राजेश मौर्य, विक्रांत पल आदि लोग मैजूद रहे ।