अभिभावकों में अभी भी कोराना डर

स्कूल, कॉलेजों में उपस्थिति रही काफी कम

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर। शासन ने 19 अक्टूबर से कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं की ऑफ लाइन पढ़ाई का निर्देश दिया था । लेकिन आज प्रथम दिन मोदी इंटर कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। इसके साफ है कि अभी भी अभिभावकों में कोराना का डर है। मोदी इंटर कॉलेज मेें दो शिफ्टों में करीब तीन हजार छात्रों में केवल करीब सौ छात्रों ने ही ऑफ लाइन कक्षाओं में भाग लिया। शाम की शिफ्ट में क्षेत्रीय उप सचिव राजदेव ने कॉलेज का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल ने बताया कि प्रथम पाली में 1350 में से 53 व दूसरी पाली में 1922 में से केवल 63 छात्र ही उपस्थित हुए। अग्रवाल ने बताया कि शाम की पाली में छात्रों की उपस्थिति देखने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के क्षेत्रीय उपसचिव राजदेव ने कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छात्रों के प्रवेश से पूर्व विद्यालयों को सैनिटाइज किया गया था तथा छात्रों के लिए सैनिटाइजर, हैंड वॉश, थर्मल स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी।