नगर निगम ने किए पुख्ता इंतजाम, घाट का किया सुंदरीकरण
छठ घाट की तैयारियों का मेयर ने लिया जायजा
गाजियाबाद। आज यानि शुक्रवार शाम को होने वाले सूर्य को अघ्र्य देने के लिए छठ घाटों पर साफ-सफाई कार्य पूरा करने के लिए निगम कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए है। नगर निगम ने छठ पर्व को देखते हुए हिंंडन नदी के घाटों की सफाई कार्य का निगम की अलग-अलग टीमों ने गुरूवार को जायजा लिया। इसके साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा के लिए परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी तौर पर बिजली की व्यवस्था की गई है। छठ घाट पर साफ-सफाई के साथ स्वच्छता पर भी नगर निगम ने पूरा ध्यान दे रहा है। छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए छठ घाट पर महिलाओं के लिए शौचालय और चेंजिंंग रूम, कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत दो गज की दूरी और मास्क है जरुरी, एम्बुलेंस, सीसीटीवी कैमरे, घाट पर कंट्रोल रूम बनाने, जल व्यवस्था, हैंडवॉशिंंग स्टेशन और सैनिटाइजेशन और घाट की साफ सफाई, घाट के पास पेड़ों की छटाई, डेकोरेटिव लाइट्स को लगाकर छठ घाट पर सुंदरीकरण का कार्य नगर निगम ने किया है। श्रद्धालुओं ने रंग बिरंगे पूजा की बेदी बना ली है। 
शुक्रवार शाम को और शनिवार सुबह महिला श्रद्धालु सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत खोलेंगी। गाजियाबाद नगर निगम ने हिंडन नदी पर छठ घाट के सौंदर्य करण की तैयारी कर ली है जिसमें सीढिय़ों का सौंदर्यकरण, कोरोना से बचाव हेतु स्लोगन लिखे,घाट के पत्थरों की रंगाई पुताई की गई है, घाट पर डेकोरेटिव लाइटिंग का कार्य, घाट की साफ सफाई, घाट के पास पेड़ों की छटाई, घाट पर शौचालय की व्यवस्था, अस्थाई स्नानघर की व्यवस्था आदि कराई गई है। इस बार विशेष रूप से डेकोरेटिव लाइट्स को लगाकर छठ घाट पर सुंदरीकरण का कार्य किया गया है। जिससे रात्रि के समय में भी और सुबह के समय छठ घाट की सुंदरता और अधिक प्रतीक हो, इसके चलते मेयर आशा शर्मा एवं म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जगह-जगह स्लोगन, सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग करने का निवेदन किया गया है जिसके चलते छठ पर्व अच्छे से मनाया जा सके और संक्रमण का खतरा भी ना रहे। 
म्युनिसिपल कमिश्रर महेंन्द्र सिंह तंवर ने बताया छठ घाट पर व्रतियों की सुविधाओं के लिए निगम की ओर तैयारी पूरी हो चुकी है। छठ घाट पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे छठ घाट पर गंदगी न हो इसके लिए जगह-जगह डेस्टबिन लगाए गये है और कोरोना एवं स्वच्छता का सदेंश देने के लिए निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्लोग्र लिखकर लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जा रहा हैं। 
वहीं मेयर आशा शर्मा ने गुरूवार शाम को हिंडन नदी छट घाट की तैयारियों का जायजा लिया। जहां नगर निगम के कर्मचारी एव अधिकारी छठ घाट पर कार्य करते मिले। मेयर ने मनोबल बढाते हुए शाबाशी दी और जल्द कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए। इस दौरान जोनल प्रभारी शिव कुमार, अवर अभियन्ता गजेन्द्र कुमार, अनिल त्यागी, अवर अभियंता संजय गंगवार एव अन्य उपस्थित रहे।
—————
खरना के साथ महिलाओं ने रखा व्रत
छठ व्रत की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई थी। नहाय खाय के साथ महिलाओं ने व्रत शुरू कर दिया था। गुरूवार को दूसरे दिन खरना का व्रत महिलाओं ने रखा। बिना पानी के रहने वाले व्रत के लिए महिला श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी। बाजारों में भी इस बारे में रौनक देखी गई। पुराने बस अड्डे, घंटाघर, नंदग्राम, विजयनगर जैसे इलाकों में व्रत का सामान खरीदने के लिए काफी भीड़ रही। इस दौरान गन्ना, नींबू, फल, डलिया खरीदने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। शुक्रवार को शाम को हिंडन घाट के साथ स्थानीय स्तर पर लोगों ने तलाब बनाकर सूर्य को अघ्र्य देंगे।
















