• यमुना प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग के पांच भूखंडों का नीलामी के जरिये आवंटन किया
• तय मूल्य से यमुना प्राधिकरण को 72.73 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे
उदय भूमि
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास आपको फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने ग्रुप हाउसिंग के पांच भूखंड आवंटित कर दिए। यह इलाका कितना महत्वपूर्ण हो गया है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि तय मूल्य से प्राधिकरण को 72.73 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे।
यमुना प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग भूखंडों के आवंटन के लिए योजना निकाली थी। इसका आवंटन नीलामी के जरिये सता फरवरी किया गया। यमुना प्राधिकरण ने पहले इस योजना की ई-नीलामी दिसंबर और कुछ की जनवरी में होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। इसके चलते अब इनकी तिथियां बदली गईं। अब भूखंडों की नीलाकी की गई। योजना में छह भूखंडों को शामिल किया गया था। इनका क्षेत्रफल 20,235 वर्ग मीटर से 47,754.6 वर्ग मीटर के बीच था। ई-ऑक्शन के परिणामस्वरूप पांच भूखंडों का विक्रय हुआ। इन भूखंडों के लिए प्राधिकरण द्वारा निर्धारित रिजर्व प्राइस 621.77 करोड़ रुपये थी, जबकि नीलामी में 694.49 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। यह तय रिजर्व प्राइस से 72.73 करोड़ रुपये अधिक है। इन परियोजनाओं के संचालन से लगभग 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
बसावट बढ़ते ही तेज होंगी गतिविधियां
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बसावट बढ़ते ही यहां पर गतिविधियां तेज होंगी। बुनियादी ढांचा, रोज़गार सृजन और आर्थिक विकास पर केंद्रित यह परियोजना यीडा की स्थिति को और मज़बूत करेगी। इस पहल से नए निवेश आकर्षित होंगे। आवासीय ही नहीं यीडा में औद्योगिक कॉरिडोर, विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाएं और व्यापार जगत के लिए अपार संभावनाएं उत्पन्न होंगी। यह क्षेत्र मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक कंपनियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने की ओर अग्रसर है। इससे आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नींव रखी जाएगी।
















