स्वतंत्र टीम में गाजियाबाद से सुनीता दयाल, नोएडा से पंकज और सुरेंद्र नागर को मिली जगह

– एक साल एक महीने बाद भाजपा की स्वतंत्र टीम का ऐलान, जातीय समीेकरण के साथ क्षेत्रीय समीकरण को भी साधने की कोशिश
– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से भाजपा के भारी भरकम टीम यूपी का हुआ ऐलान
– सर्वणों को रिझाने के साथ-साथ आधी आबादी को भी दिया गया है भरपूर प्रतिनिधित्व
– 41 सदस्यीय टीम में 7 ब्राह्मण, 8 ठाकुर और 12 पिछड़ी जातियों को जगह, अति पिछड़े वर्ग को अधिक तजरजीह

उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली/लखनऊ/गाजियाबाद/नोएडा। यूपी भाजपा ने 2022 की चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम का एलान किया गया है। एक साल एक महीने बाद घोषित टीम में जातीय संतुलन साधने के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन को भी बरकरार रखा गया है। कई पुराने चेहरों को जहां पदोन्नति दी गई है वहीं नये चहरों को भी जगह मिली है। भाजपा की 41 सदस्यीय कार्यकारिणी में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। गाजियाबाद की तेज तर्रार महिला नेत्री सुनीता दयाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नोएडा से दो चेहरे को लिया गया है। पंकज सिंह और सुरेंद्र नागर को स्वतंत्र टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज सिंह इससे पहले प्रदेश महामंत्री थे।

पिछड़ी जाति के एक दर्जन नेताओं को जगह

यूपी में भाजपा का पिछड़ी जाति का कार्ड नई कार्यकारिणी में भी दिखाई दे रहा है। टीम स्वतंत्र की कार्यकारिणी में 12 पिछड़ी जाति के नेताओं को जगह दी गई है। 8 ठाकुर नेताओं और 7 ब्राहण नेताओं को कार्यकारिणी में रखा गया है। कार्यकारिणी में बनारस का रंग भी देखने को मिल रहा है और बनारस के 4 नेताओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है।

टीम में युवा को तरजीह

भारतीय जनता पार्टी की जो नई टीम बनी है उसमें युवा वर्ग को तरजीह दी गई है। कार्यकारिणी के अधिकांश पदाधिकारी 50 वर्ष से कम उम्र के हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी टीम बनाने में काफी वक्त लिया। एक वर्ष एक महीने बाद उन्होंने अपनी टीम की घोषणा की। यूपी भाजपा टीम की स्वीकृति भाजपा के राष्ट:ीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से ली गई उसके बाद शनिवार को इसकी घोषणा की गई। टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, 7 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री के साथ दो कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। विजय बहादुर पाठक तथा पंकज सिंह को प्रोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी हैं और वह पिछड़ी जाति से आते हैं। भाजपा के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष अश्विनी त्यागी को प्रमोशन मिला है और उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष
लक्ष्मण आचार्य (वाराणसी), पंकज सिंह (नोएडा), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), कांता कर्दम (मेरठ), सलिल विश्नोई (कानपुर), दयाशंकर सिंह (बलिया), सुरेंद्र नागर (नोएडा), सतपाल सैनी (मुरादाबाद), पद्मसेन चौधरी (बहराइच), नीलम सोनकर (आजमगढ़),  कमलावती सिंह (कानपुर), प्रकाश पाल (कानपुर), संतोष सिंह (लखनऊ), देवेंद्र चौधरी( मेरठ), ब्रजबहादुर उपाध्याय (हाथरस) व सुनीता दयाल (गाजियाबाद)।

प्रदेश महामंत्री
जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर), गोविंद नारायण शुक्ल (अमेठी), अश्वनी त्यागी (मेरठ), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), सुब्रत पाठक (कन्नौज), अनूप गुप्ता (लखीमपुर) व प्रियंका रावत (बाराबंकी)।

प्रदेश मंत्री
त्रयंबक त्रिपाठी (संतकबीर नगर), सुभाष यदुवंश (बस्ती), संजय राय (गाजीपुर), चंद्रमोहन सिंह (बुलंदशहर),देवेश कोरी (कानपुर), शंकर गिरी (वाराणसी), अंजुला माहौर (आगरा), अशोक जाटव (चित्रकूट), प्रांशुदत्त द्विवेदी (फरुर्खाबाद), मीना चौबे (वाराणसी), रामचंद्र कनौजिया (लखनऊ), शकुंतला चौहान-लोनिया (गोरखपुर), अनामिका चौधरी-निषाद (प्रयागराज) व पूनम बजाज (अलीगढ़)।

कोषाध्यक्ष
मनीष कपूर (वाराणसी), संजीव अग्रवाल (बरेली)