जीपीए ने मंडलायुक्त से निजी स्कूलों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

 

गाजियाबाद। गजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन (जीपीए) की टीम ने मेरठ मण्डलायुक्त अनिता सी. मेश्राम एवम संयुक्त शिक्षा निदेशक आशुतोष भारद्वाज से मुलाकात कर की निजी स्कूलों की मनमानी पर लागम लगाने की मांग की है। जीपीए के पदाधिकारियों ने अधिकारी से मिलकर बताया कि एवं जिला प्रशासन, शिक्षा अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों के खिलाफ उदासीन रवैये की वजह से शिकायत की जा रही है। जीपीए के पदधिकारियों ने मंडलायुक्त को एक ज्ञापन भी दिया। विवेक त्यागी ने बताया कि जीपीए काफी दिनों से ने बच्चों की ऑन लाइन क्लास रोकने, परीक्षा से वंचित करने पर डी.ए.वी स्कूल प्रतापविहार द्वारा प्रवेश ना लेने एवं सन वैली इंटरनेशनल स्कूल वैशाली द्वारा जिला स्तरीय शुल्क नियामक समिति द्वारा फीस वापसी के आदेश का उलंघन करने को लेकर गाजियाबाद जिला प्रशासन से कार्रवई की मांग कर रही थी। लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जीपीए ने मंडलायुक्त एवं संयुक्त से मुलाकात करने की ठानी। मेरठ मंडल की मण्डलायुक्त अनिता सी मेश्राम से और संयुक्त शिक्षा निदेशक आशुतोष से मेरठ पहुँचकर मुलाकात कर निजी स्कूलों द्वारा लगातार आदेशो का उल्लंघन करने एवम शिक्षा अधिकारियों के अत्यंत उदासीन रवैये से अवगत कराते कराया गया। मण्डलायुक्त अनिता सी. मेश्राम जी और संयुक्त शिक्षा निदेशक आशुतोष भारद्वाज ने निजी स्कूलो द्वारा आदेशो का उलंघन करने और बच्चों की ऑन लाइन क्लास रोकने पर कड़ी कार्यवाई के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान अनिल सिंह, कौशलेंद्र सिंह , कौशल ठाकुर , साधना सिंह , नरेश कसोना , जसवीर रावत, संजय शर्मा, विवेक त्यागी, विमल शर्मा, परमजीत सिरोही, अनुज त्यागी , सुशील सोम, सुनील राणा, विवेक अग्रवाल, मनोज जोशी आदि सदस्य मौजूद रहे।