सीडीटीआइ ने धूमधाम से मनाया 10वां स्थापना दिवस

गाजियाबाद। कमला नेहरूनगर स्थित केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआइ) मेंं शनिवार को 10वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्थान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। संस्था के निदेशक अम्बर किशोर झा ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। निदेशक अम्बर किशोर झा ने बताया कि यह संस्था पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक वी.एस. कौमोदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर सदैव अग्रसर हैं।

अब तक यह संस्थान 7771 पुलिस अधिकारियों को जिसमें 84 अधिकारी म्यांमार, नेपाल, मालावी, श्रीलंका, अफगानिस्तान देश से है। उन्हें प्रशिक्षित किया जा चुका हैं। उन्होने बताया इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण सभी प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा हम संकाय सदस्यों, प्रशिक्षुओं और स्टाफ की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रीत करते हैं। जिसके लिए हमने सभी बुनियादी खेल सुविधाओं के साथ अच्छे खेल क्लब की स्थापना की है। आंतरिक सुरक्षा विषय पर ऑनलाइन संगोष्टी का आयोजन भी किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कार्मिको को उक्त दिवस के अवसर पर निदेशक ने बधाई दी। इस दौरान संस्था के उप-प्राचार्य विरेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक बिजेंद्र पाल शर्मा, आर.पी. सिंह, सूर्यकान्त पाटिल, पी.पी. कर्णवाल, रमन पाल, सतवीर सिंह, आदेश त्यागी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुधीरकान्त शर्मा, बीरेन्द्र कुमार, प्रभारी जनसंपर्क, संस्था के अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।