लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के इंटर कॉलेज अम्बारा पश्चिम में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीकांत त्रिवेदी की अगुवाई में एक रैली निकाली गई। 
रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थीं। इसमें “पहले मतदान फिर जलपान” आदि के स्लोगन लिखे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया।
















