योगेश श्रीवास्तव ने लिया गाजियाबाद नगर निगम के महाप्रबंधक (जल) का चार्ज
गाजियाबाद। नगर निगम को नए महाप्रबंधक (जल) मिल गए है। योगेश श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले वह कानपुर नगर निगम में एक्सईएन के पद पर कार्यरत रहे हैं। एक्सईएन पद पर प्रोन्नति मिलने पर वह महाप्रबंधक बनाए गए हंै। इसके बाद शासन ने उन्हें कानपुर से गाजियाबाद भेजा है। नगर निगम में महाप्रबंधक (जल) का पद पिछले करीब एक माह से रिक्त पड़ा है।
इस पद पर बीएन सिंह के रिटायर्ड होने के बाद से नई नियुक्ति नहीं हो पाई थी। गाजियाबाद नगर निगम में चार्ज संभालने के बाद महाप्रबंधक (जल) योगेश श्रीवास्तव ने कहा है कि शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पेयजल संबंधी शिकायतों का निर्धारित अवधि में निपटारा कराया जाएगा। नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शुमार है। उन्होंने बताया कि पेयजल की जर्जर एवं पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के लिए तेजी से काम कराया जाएगा। पेयजल संसाधन बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके अलावा पेयजल का दोहन रोकने को सख्त कदम उठाए जाएंगे। पेयजल माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा। योगेश श्रीवास्तव ने कहा कि नागरिकों को जल का महत्व समझना चाहिए। पानी की एक-एक बंूद बहुमूल्य है। नागरिकों को पेयजल का सदुपयोग करना चाहिए।
















