बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम का अभियान

15 डिफाल्टरों को जारी किए गये कुर्की नोटिस

गाजियाबाद। नगर निगम ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत बुधवार को वार्ड संख्या-50 विकास नगर में 15 बड़े बकाएदारों को कुर्की नोटिस जारी किए। सिटी जोन के जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कुर्की नोटिस बांटने का अभियान चलाया गया। विकास नगर में 15 बड़े बकाएदारों ने बकाया रकम जमा नहीं की है।

ऐसे में उन्हें कुर्की नोटिस दिए गए हैं। 6 फरवरी तक बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम-1959 के प्रावधानों के अंतर्गत कुर्की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नगर निगम के पांचों जोन में बकायएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सिटी, कविनगर, विजयनगर, मोहननगर व वंसुधरा जोन में बकाएदारों से वसूली के लिए नगर निगम काफी गंभीर नजर आ रहा है।