गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के मकसद से आबकारी विभाग ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन, उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार के निर्देश के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी ग़ाजिय़ाबाद अजय शंकर पांडे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीमों ने आज विभिन्न स्थलों धमे छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी के क्रम में टीएस ह्यांकी, आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 गाजियाबाद मय आबकारी स्टाफ व स्थानीय पुलिस बल थाना इंदिरापुरम की संयुक्त टीम द्वारा मकनपुर क्षेत्र में ऋषिपाल पुत्र विद्धी सिंह निवासी न्याय खंड-2 थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद के कब्जे से 91 पव्वे अवैध विदेशी मदिरा मार्का क्रेजी रोमियो (फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश) बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध थाना इंदिरापुरम में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में निरंतर अवैध शराब की छापेमारी जारी रहेगी।
















