गाजियाबाद। बगैर मानचित्र के अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कॉलोनी बसाई जाने पर न्यू शांति नगर शिव आदर्श कॉलोनी, सुदामापुरी डूंडाहेड़ा में मकान, सड़क व बाउंड्रीवाल को जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। जीडीए प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी सहायक अभियंता एवं जोन-3, प्रवर्तन जोन-4 के प्रभारी सहायक अभियंता योगेश कुमार पटेल ने जीडीए पुलिस एवं विजय नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 
सहायक अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि सुदामापुरी डूंडाहेड़ा में अमरजीत चौधरी द्वारा अवैध रूप से मकान और फ्लैट का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर 7 अधबने मकान और प्लॉट की बाउंड्रीवाल, खंबे व सड़क आदि को ध्वस्त किया गया। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय के निर्देश पर अन्य जोन की टीम के साथ यह कार्रवाई की गई। जीडीए अब रोजाना अवैध निर्माण ध्वस्त कर रहा है। अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों में जल निकासी, सड़क, सीवर व पानी की आपूर्ति आदि का अभाव होता है। इन अवैध कॉलोनी को जीडीए अब ध्वस्त कर रहा है।















