जीडीए ने ईडब्ल्यूएस भवनों का आवंटन किया

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिल्डर द्वारा बनाए गए ईडब्ल्यूएस भवनों का जीडीए सभागार में आवंटन किया गया। इसके तहत 80 पात्र आवेदकों को भवन आवंटित किए गए। बिल्डर मैसर्स जय अम्बे द्वारा खसरा संख्या-1207, ग्राम-नूरनगर, राजनगर एक्सटेंशन में 147 मकानों के सापेक्ष केवल 80 आवेदन पात्र पाए गए थे। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के निर्देश पर जीडीए सभागार में फाइनेंस कंट्रोलर सूबेदार सिंह, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार आदि की मौजूदगी में लॉटरी से ईडब्ल्यूएस भवनों का आवंटन किया गया। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश ने बताया कि अगले 2 माह में जीडीए के साथ ही बिल्डरों द्वारा बनाए जा रहे मकानों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। जीडीए द्वारा प्रताप विहार, डासना, निवाड़ी समेत 5 क्षेत्रों में भवनों का निर्माण किया जा रहा है। योजना के तहत भवन आवंटित किए जाएंगे।