पुलिस पर पथराव में 19 नामजद, 25 अज्ञात पर केस

गाजियाबाद। गांव शाहपुर-बम्हैटा स्थित आदित्या वल्र्ड सिटी बिल्डर की जमीन पर कब्जा हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने के मामले में 19 उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पथराव में दरोगा नरपाल सिंह जख्मी हो गए थे। जबकि 25 अज्ञात पर एफआईआर की गई है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ समूह बनाकर मारपीट, लूटपाट, हत्या का प्रयास, राजकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज देखकर की गई हैं। बता देें कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में चिन्हित जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया है। वहीं, बिल्डर खाली हुई जमीन पर कब्जा लेकर निर्माण शुरू करना चाहता है। गुरुवार की दोपहर कुछ लोग जबरन इस जमीन में घुसने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो लोग पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे। ऐसे हालात में पुलिसकर्मी पीछे हटने लगे और जमीन पर पड़े पत्थरों से टकरा कर दरोगा नरपाल सिंह जमीन पर गिर पड़े। इससे उन्हें मामूली चोट आई है। एएसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि इस घटनाक्रम का ड्रोन का जरिए वीडियो बनाया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज से हमलावरों की पहचान कर रही हैं। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कोर्ट ने बिल्डर की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जमीन न खाली कराने की वजह पूछी थी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी से हलफनामा मांगा गया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जमीन पर बिल्डर को कब्जा दिलाना शुरू किया। तीन दिन पहले पुलिस ने ग्रामीणों से भूमि को कब्जामुक्त करा दी थी और भूमि पर एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। पुलिस के रोकने पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इसमें एक दारोगा नरपाल सिंह के सिर में चोट लगी। वह जब भागे तो गिर गए। गिरने से उनके हाथ में भी चोट आई। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि शाहपुर बम्हैटा में पुलिस-प्रशासन की टीम कब्जा लेने पहुंची थी तो विरोध किया गया था। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे 19 नामजद सहित 70 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दजज़् की थी। इनमें से 34 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 19 नामजद व अज्ञात में 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।