प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने उठाया खाली सिलेंडर, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने निकाली सिलेंडर की अर्थी
गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलेट मोटर साइकिल पर खींच कर व हाथों में खाली सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी.प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार जनता पर प्रहार कर रही है। आज महंगाई आसमान छू रही है। मोदी जी देश की जनता को जवाब दीजिए। आपने कहा था अच्छे दिन आएंगे क्या यही अच्छे दिन हैं? कोविड-19 के कारण लॉकडाउन से पहले ही आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जीवन यापन करना मुश्किल हो चुका है, ऐसे में आवश्यक चीजों के मूल्य बढ़ाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, बिजली जैसी चीजों को भी आम आदमी वहन नहीं कर पा रहा है। ऐसे खराब समय में देश के नागरिकों को सरकार से राहत की उम्मीद थी,लेकिन केंद्र सरकार ने जन भावनाओं के विपरीत देश की आम जनता पर टैक्स व कर्ज का और अधिक बोऌा डाल दिया है। बढ़ाए गए पेट्रोल,डीजल के दामों को तुरंत वापस लें और अंर्तराष्ट्रीय तेल के मूल्य के अनुसार रेट निर्धारित करें। तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान को सरकार ने अधिकृत रूप से शहीद का दर्जा दिया जाए। इस दौरान नाहर सिंह यादव, सेवाराम कसाना, महबूब आलम लारी, चौधरी प्रताप सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल, हर्षवर्धन यादव, नौशाद अली, विनोद धामिया, फरमूद चौधरी, ईशान पुरी, दीपक त्यागी, मोहम्मद हबीब, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
सिलेंडर की निकाली अर्थी
अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व पेट्रोल डीजल के विरोध में सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। बल्कि कई वाहनों को बिना पेट्रोल के खींच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई को लेकर गरीब जनता में काफी आक्रोश है।
आज महंगाई आसमान छू रही है। मोदी जी देश की जनता को जवाब दीजिए। पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ते दामों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। जनता पर महंगाई को बोझ सरकार ने डाल दिया है। चार सालों की अवधि में पेट्रोल डीजल के दाम 30 से 35 रूपये तक बढ़ गऐ। महंगाई बढ़ने से किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हैं कि पेट्रोल, डीजल पर लागू टैक्स को कम किया जाए, जिससे कि जनता को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कारियों में यामीन मलिक, आबिद बालियान, वाजिद अली, सलीम आदि अनेक लोग मौजूद रहे।















