नोएडा। इंदिरा गांधी कला केंद्र परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा मैसर्स एचसीएल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई 74 नग ड्रेन क्लीनिंग कार्ट, प्राधिकरण द्वारा जन-स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 नग व्हील बैरो तथा जन स्वास्थ्य विभाग एवं उद्यान विभाग को 100 नग डस्टबिन प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने में अग्रसर 5 बच्चों को स्वच्छता दूत के रूप में सम्मानित कर साइकिल प्रदान की जाएंगी।















