गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-72 स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सुचारू रूप से चल रहा है। सोमवार, बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार को लगभग प्रतिदिन 200 से ज्यादा नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके मद्देनजर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने गुरूवार केंद्र का दौरा किया। वहां पर 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो चलने-फिरने में असमर्थ थी, चिकित्सा केंद्र के कर्मचारियों को कहकर उन्हें बाहर ही वैक्सीन लगाई गई। बता दें कि पार्षद मनोज गोयल गाजियाबाद के पहले पार्षद है, जिन्होंने सबसे पहले सरकारी अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवाई। पार्षद ने क्षेत्र की जनता को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, उन्हें वैक्सीन लेने के लिए बिना देरी के आगे जाना चाहिए। यह पूरी तरह सुरक्षित है। लोग किसी तरह के डर में न रहें। कोरोना के बीच सामान्य जीवन चलता रहे, इसके लिए जरूरी है कि जल्द से जल्द सभी लोग वैक्सीन ले लें। इस अवसर पर ब्रिज विहार मंडल के अध्यक्ष सुधीर त्यागी, मंत्री शुभम सिंह तथा समाजसेवी एसके नेगी, सोनू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
















