पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक ने धर्म छिपा कर शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार किया। अब वह धर्म परिवर्तन हेतु दबाव बना रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कासना थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती निजी कंपनी में कार्यरत है। वर्ष-2020 में कंपनी में काम के दौरान युवती की मुलाकात संबंधित युवक से हुई थी। युवक ने खुद का परिचय सोनू निवासी जनपद बदायूं के रूप में दिया। युवक ने धीरे-धीरे युवती के साथ दोस्ती बढ़ाई तथा शादी का झांसा देकर साथ बलात्कार किया। युवती ने शादी के लिए युवक पर दबाव डाला। बाद में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखता है। पुलिस का कहना है कि युवक का नाम सोनू उर्फ फरहा फहजान है। वह बदायूं की बजाए मूल रूप से बिजनौर जनपद का रहने वाला है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फरहा फहजान के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। बता दें कि इसके पहले भी इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। मुस्लिम युवक अक्सर धर्म छिपा कर दूसरे धर्म की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उत्पीड़न करते हैं। इस प्रकार के मामले रोकने को योगी सरकार ने कुछ समय पहले नया कानून भी लागू किया था।
लुभावना आॅफर देकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी
















