निर्विरोध महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा एवं महामंत्री बने मनवीर नागर

गाजियाबाद। महानगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा शुक्रवार को 3 वार्षिक चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें नोएडा से आए चुनाव अधिकारी मनोज गर्ग द्वारा महानगर का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा एवं महामंत्री मनवीर नागर निर्वाचित हो गये। प्रस्तावक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने नाम प्रस्तावित किया, सदन द्वारा उस नाम पर संस्तुति व्यापारियों द्वारा की गई। इस दौरान संजीव गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उद्योग मंच, अजय गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अशोक अरोड़ा युवा अध्यक्ष, उदय वीर लाडी युवा महामंत्री, राहुल जाटव मुलायम महिला अध्यक्ष, पूनम सिंह महिला महामंत्री, रिचा सूद महानगर मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव जायसवाल, दुष्यंत गुप्ता, विजय कक्कड़, सुनील चाचा, राजू छाबड़ा, रंगा यादव, वरुण रघुवीर सोनी, नीरज सिंह, हरीश मल्होत्रा, नवनीत गुप्ता, रोहित अनेजा, सुषमा सिंह, मुकेश प्रजापति, दीपक अग्रवाल, संजय गर्ग, मूलचंद गर्ग, त्रिभुवन गिरी, विवेक गोयल, गौरव गर्ग ,राजीव अग्रवाल, राजीव सोनी, ब्रह्मपाल प्रजापति, संजीव लोरिया, पप्पू लहरिया, सुरेश महाजन, राकेश काका, विनोद त्यागी, देवेंद्र अरोड़ा, श्यामसुंदर, भोला ,अशोक नागपाल, मुकेश, आनंद, नरेंद्र गोगिया, प्रदीप गुप्ता और सैकड़ों व्यापारी एवं प्रमुख पदाधिकारी गण मौजूद रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने कहा व्यापारियों की हर समस्या का समय पर निस्तारण एवं व्यापारियों का उत्पीडऩ बिल्कुल भी बर्र्दास्त नही किया जाएगा।