योगी सरकार ने चार साल में किया चहुंमुखी विकास: मनोज गोयल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर शुक्रवार को कौशांबी में घर-घर जाकर पार्षद ने उपलब्धियों को बताया। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल ने कहा चार सालों में योगी सरकार ने वह कर दिखाया जो पिछले कई दशकों में नहीं हो सका। योगी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्टर,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित तमाम विकास कार्यों प्रदेश में किए गए है जिससे प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लोगों को दिखाई पड़ रही है। लोग अच्छी सड़क, पूरे समय तक बिजली, शुद्ध पानी और सरकारी संसाधनों का भरपूर सदुपयोग कर रहे है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। वहीं पार्षद मनोज गोयल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सोमवार को होलिका दहन से पूर्व नीचे मिट्टी या फिर रेत का प्रयोग कर,ं नही तो तारकोल से बनी रोड जल्द खराब हो जाएगी। होली पर्व का त्योहार शासन द्वारा गाइडलाइन का पालन करेंं। ठस दौरान भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, श्याम सुंदर सिंह, मंगल सिंह सजवान, प्रमोद सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे।