योजनाओं की श्रृंखला के माध्यम से सबका हो रहा विकास: दिनेश गोयल

गाजियाबाद। योगी सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का बखान कर रहे हैै। शुक्रवार को दिनेश कुमार गोयल, (एम0एल0सी0-स्नातक) सदस्य विधान परिषद, मेरठ सहारनपुर मण्डल द्वारा वंसुधरा मंडल महानगर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर पर योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्या व उपलब्धियों को घर-घर जाकर अवगत करा रहे हैैं। एमएलसी दिनेश गोयल ने राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए योगी सरकार को बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अयोध्या वर्लड क्लास सिटी बनने की ओर अग्रसर है। इससे अयोध्यावासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। योजनाओं की श्रृंखला के माध्यम से सबका विकास हो रहा है। सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। सबका विकास करते हुए सरकार सबका विश्वास हासिल कर रही है। इस दौरान राजेश त्यागी, सतेन्द्र चैधरी, सुभाष सिंह, हरिओम गुप्ता, अशोक कुमार पाण्डे, कांति त्यागी, अभिषेक शर्मा, मदन सिंह विष्ट, पूजा शर्मा एवं सुषमा नागर उपस्थित रही।