गाजियाबाद। सम्पूर्ण विश्व के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। पूरी दुनिया में बढ़ती हुई मुस्लिम जनसंख्या ने पूरी दुनिया को विनाश की ओर धकेल दिया है। अब भारत ही नहीं बल्कि यूरोप और अमेरिका तक में कट्टरपंथी जिहादियो का प्रभाव बढ़ रहा है। आधुनिक लोकतंत्र उनकी ताकत बन चुका है और पूरी दुनिया उनके सामने बेबस नजर आ रही है। यह बातें गुरूवार को शवशक्ति धाम डासना में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कहीं। उन्होने कहा दुर्भाग्य से भारत इस समय पूरी दुनिया की सबसे कमजोर कड़ी बन चुका है जो इस्लामिक देश बनने के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुका है। अब यह बिल्कुल स्पष्ट है की 2029 में भारत का प्रधानमंत्री मुस्लिम बनेगा जिसके बाद भारत की स्थिति पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, लेबनान से भी बदतर हो जायेगी। नरसिंहानंद महाराज ने बताया जिहाद के खतरे के बारे में बताने के लिये अगामी 15, 16,17,18 और 19 दिसम्बर को सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार में 5 दिवसीय विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पूरी दुनिया के धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया जाएा। कर्नल टीपी एस त्यागी विश्व धर्म संसद के मुख्य संयोजक होंगे। कर्नल. एस त्यागी ने कहा कि एक सैनिक होने के नाते वो कभी भी उन खतरों को अनदेखा नहीं कर सकते जो राष्ट्र,धर्म और मानवता के लिये चुनौती बनते जा रहे हैं। इस देश का एक दायित्ववान नागरिक होने के नाते ये हम सबका कर्तव्य है कि हम इस देश का इस्लामीकरण न होने दे और न ही इस देश को सम्पूर्ण विश्व की दृष्टि में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तरह का बर्बाद और आतंकवादी देश बनने दें। इस मौके पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष वीर चक्र विजेता कर्नल टीपी एस त्यागी,लेखक विनोद सर्वोदय, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना शर्मा, त्यागी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी, कारगिल योद्धा बाबा परमेन्द्र आर्य, हिंदू फोर्स के संस्थापक दीपक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
















