-चुनावी सीजन में शराब तस्करो पर आबकारी विभाग का कहर
-हरियाणा से कर रहा था शराब की तस्करी, 6 लाख की शराब समेत चालक गिरफ्तार
गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भले ही उत्तर प्रदेश में हो रहे हों पर ‘अंगूरी की बेटीÓ हरियाणा वाली ही सर चढ़ कर बोल रही है। यूपी के गांव और चौपाल में हरियाणा की शराब का ही बोलबाला है। यूपी के मुकाबले हरियाणा में शराब के दाम 30-40 प्रतिशत तक कम है, इसीलिए चुनावी सीजन में शराब तस्करी की अब बड़े स्तर पर होने लगी है। चुनाव को शेष चार दिन रह गये है। शराब की बड़ी बड़ी खेपें खपाने के लिए माफिया भी अपनी सक्रियता दिखा रहे है। प्रतिदिन लाखों की शराब पड़ोसी राज्य से तस्करी कर लाई जा रही है। माफिया पर अकुंश लगाने के लिए आबकारी विभाग की तैयार रणनीति कारगर साबित होती नजर आ रही है। विभाग द्वारा सभी चेकिंग प्वांइट पर टीम सक्रिय है। जिसके चलते रोजाना टीम द्वारा लाखों की शराब पकड़ी जा रही है। शासन व प्रशासन भी रणनीति बनाकर शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है। आबकारी विभाग की माने तो प्रत्याशी चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए सस्ती शराब का इस्तेमाल ज्यादा करते है। जिसके चलते चुनाव में इसकी खपत ज्यादा बढ जाती है। चुनाव में खपाने के लिए प्रत्याशी पड़ोसी प्रदेश हरियाणा से देशी व अंग्रेजी शराब मंगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। अब वह चाहे दूध का कैंटर हो या फिर लग्जरी गाडी का इस्तेमाल। चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का वितरण नहीं हो, इसके लिए आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की टीमें जिले में शराब तस्करी के रास्तों पर निगरानी कर रही हैं। शराब के भंडारण पर भी विभाग की निगाहें हैं। जनपद में पंचायत चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग का जिले में विशेष अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन के निर्देश पर जिले में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को आशीष पांडेय आबकारी निरीक्षक सेक्टर-4 मय आबकारी स्टाफ एवं मसूरी थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम के साथ डासना चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी का चेकिंग के लिए रूकने का इशारा किया, पुलिस को देख चालक भागने लगा। टीम ने पीछा कर गाडी को रोक लिया। गाड़ी से टीम को 63 पेटियों में 756 बोतल अवैध विदेशी शराब ऑफीसर्स चॉइस व्हिस्की, 74 पेटियों में 3700 पौवे अवैध देशी शराब 20-20 मेट्रो लिक्यिर शराब बरामद किया गया। मौके से चालक अमित पुत्र प्रदीप निवासी संत कबीर बस्ती बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया बरामद शराब की कीमत करीब 6 लाख रूपए है। पकड़ा गया तस्कर बरामद शराब की पेटी को मुरादाबाद में लेकर जा रहा था। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होने बताया चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कच्ची शराब की भ_ियों व हरियाणा से शराब की तस्करी रोकने के लिए टीम बनाई गई है। उनकी टीमों ने शराब सहित तस्करों को पकड़ा भी है। चुनाव के मद्देनजर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
















