निगम जोनल कार्यालयों में जमा हुए 238 ऑक्सीजन सिलेंडर

गाजियाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण के दौरान हो रही ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए म्युनिसिपल कमिश्रर द्वारा चलाए गये अभियान में बुधवार को नगर निगम के सभी 5 जोन अंतर्गत खाली सिलेंडर जमा कराए गए। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक करीब 238 सिलेंडर संस्थाओं के मिलाकर लोगों ने जमा कराए। जनपद में ऑकसीजन की किल्लत को दूर करने के लिए म्युनिसिपल कमिश्रर ने कमान संभाली हुई है। म्युनिसिपल कमिश्रर के इस प्रयास से काफी हद तक ऑक्सीजन की किल्लत दूर हो सकती है। म्युनिसिपल कमिश्रर ने नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालयों में बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफलिंग के लिए व्यवस्था बनाई थी। जिसको लेकर म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह के निर्देश पर निगम के सभी 5 जोन मोहननगर जोन से 41, कवि नगर जोन से 7, विजयनगर जोन से 13, सिटी जोन से 40, वसुंधरा जोन से 137 समेत कुल 238 सिलेंडर जमा कराए गए। इन सिलेंडरों को टोकन से जमा करने के बाद 24 से 36 घंटे में ऑक्सीजन भरा हुआ सिलेंडर दिया जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्रर की इस पहल को देखकर क्षेत्र के लोग काफी तारीफ कर रहें है, क्योंकि म्युनिसिपल कमिश्रर के इस प्रयास से काफी हद तक जनपद में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत को दूर किया जा सकता है। नगर निगम के पांचों जोन में बने स्वास्थ्य विभाग के गोदाम पर होम आइसोलेशन के मरीज निर्धारित शुल्क देकर आक्सीजन प्राप्त कर सकेंगे। अगर मरीज घर पर आइसोलेशन में हैं। उसके लिए सिलेंडर में ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो आपको अब प्लांटों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। जिले में आक्सीजन आपूर्ति के लिए लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए नई व्यवस्था बनाई है। सिलेंडर के साथ मरीज की कोविड रिपोर्ट, आधार कार्ड लेकर जाना होगा। कोविड रिपोर्ट नहीं आई है और मरीज की तबीयत खराब है तो भी आक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। खाली सिलेंडर लेकर आप गोदाम पर दे आइए। 24 से 48 घंटे के अंदर आपको आक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर वापस मिल जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्रर द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि जिन मरीजों के पास सिलेंडर नहीं है और उनको होम आइसोलेशन में आक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। उनको भी आक्सीजन से भरे सिलेंडर मुहैया करवाए जाएं। हालांकि इस सुविधा के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार करना होगा। मरीजों के लिए खाली सिलेंडरों की व्यवस्था की जा रही है। जोनों के गोदाम पर आपातकाल स्थिति के लिए 50 सिलेंडर रखने की भी तैयारी है। जिले के नोडल अधिकारी डॉ. सेंथिल पांडियन सी ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 100 सिलेंडर कानपुर से मंगवाए गए हैं। जिससे की मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति कराने के लिए सिलेंडरों की कमी न रहे।