गाजियाबाद। पुलिस की भी अजीब कहानी है,शराब की दुकानों पर मंगलवार को जहां पीने वालों की भीड़ उमडऩे के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं कराया गया। वहीं,मां और बहन के लिए मेडिकल स्टोर से दवाई लेने जा रहे रिक्शा चालक को विजयनगर थाना पुलिस ने जमकर पीटा। विजयनगर निवासी चेत गौतम मंगलवार की सुबह घर से बीमार मां और छोटी बहन के लिए दवा लेने जा रहा था। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला पुलिस चौकी के सामने पुलिसवालों ने उसे रोककर जमकर लाठी से पिटाई करना शुरू कर दिया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि दवाई लेने आया था। मगर पुलिसवाले उसे पीटते रहे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वहां से गुजर रहे गाड़ी में बैठे विजयनगर थाना प्रभारी महावीर चौहान को उसने आपबीती बताई। मगर वह वहां से गाड़ी लेकर निकल गए।
















