कोरोना का खौफ, 468 बंदियों को अंतरिम जमानत

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर डासना जेल में बंद कैदी (सजा पाए व बंदियों विचाराधीन) को पुन: पैरोल और अंतरिम जमानत पर रिहा जा रहा है। इसके अंतर्गत 768 बंदियों को जेल से छोड़ा जाना है। इनमें से 468 बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत दी गई है। जबकि 300 से ज्यादा बंदियों को और छोड़ा जाना है। सजा पाए 91 कैदियों को दो माह की पैरोल देने के लिए जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा है। डासना स्थित जिला कारागार में मानकों के अनुसार 1708 कैदियों के रहने की जगह है,जबकि यहां पांच हजार से अधिक कैदी व बंदी रहते हैं। कोरोना संक्रमण फैलने पर जेल में भीड़ कम करने के लिए कैदी और बंदियों को बीते साल पहले दो माह के लिए छोड़ा गया था। इसके बाद में यह अवधि तीन बार एक-एक माह बढ़ाई गई थी। बीते साल की तरह इस बार भी पहले चरण में कैदी-बंदियों को दो माह के लिए पैरोल पर छोड़ा जा रहा है। हालात नहीं सुधरे तो फिर से अवधि बढ़ाई जाएगी। बीते साल-845 बंदियों को अंतरिम जमानत व 66 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। डासना जेल के अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डासना जेल से करीब 900 से अधिक बंदी एवं कैदियों को छोड़ा जाएगा। जेल की क्षमता कम है और कैदी-बंदी काफी अधिक हैं। 648 बंदियों को दो माह की पैरोल पर छोड़ा जा चुका है। करीब 300 बंदी ओर छोड़े जाने है। इस साल भी करीब 900 से अधिक लोगों को जमानत व पैरोल पर छोड़ा जाएगा।