सरकारी रेट से अधिक बिल वसूलने वालों के खिलाफ पार्षद ने छेड़ी जंग

गाजियाबाद। वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल का कहना है कि पिछले कुछ समय से कोरोना मरीजों को अस्पतालों द्वारा सरकारी रेट से अधिक बिल लिए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। ऐसे प्राइवेट अस्पताल जो आपदा को अवसर में बदल रहे हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पार्षद का कहना है कि जिन लोगों से अधिक बिल लिए गए हैं वह मेरे नंबर पर अपने बिल की कॉपी व्हाट्स-एप कर सकते हैं। मैं उन अस्पतालों पर कार्रवाई करने के लिए सरकार को लिखूंगा ताकि भविष्य में ऐसे अस्पताल आपदा को अवसर में ना बदलें। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनके घर से कोई ना कोई अब इस दुनिया में नहीं रहा, मगर अस्पतालों के फर्जी बिलों ने उनके परिवार को मुसीबत में खड़ा कर दिया है। पता नहीं कहां-कहां से कर्जा लेकर उन्होंने अपने बिल चुकाए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे लोग सामने आए डरे नहीं। 9810287506 नंबर पर अपने बिल की कॉपी व्हाट्सएप कर सकते हैं।