भगवान नरसिंह के जन्मोत्सव पर हवन का आयोजन

-पांच कुंडीय महायज्ञ में लाइनपार फैडरेशन ने दी आहूति

गाजियाबाद। भगवान नरसिंह जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आर डुप्लेक्स आरडब्लूए प्रताप विहार सेक्टर-12 के पार्क में पर्यावरण शुद्धि के लिए पांंच लाइनपार फैडरेशन के अध्यक्ष आरके आर्य के नेतृत्व में वैदिक रीति से कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। पर्यावरण शुद्धि में यज्ञ, हवन करना-कराना प्रभावशाली माध्यम होता है। जिसका हमारे वेदों, शास्त्रों में भी उल्लेख किया गया है। आरके आर्य ने बताया कि गत एक वर्ष से पूरा विश्व कोविड प्रभाव में है और हम सभी कोविड नियमों का पालन करने के साथ-साथ ऐसे प्रयास भी कर रहे हैं। जिससे अभावग्रस्त लोगों की सहायता भी हो और पर्यावरण शुद्धि बनी रहे। समय-समय पर यज्ञ करना, सेनेटाईजेशन कराना एवं स्वच्छता नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। पूनम सिंह व देवीसिंह ने महायज्ञ के आयोजन को कालोनी निवासियों के हित में पार्क स्थल पर सभी की भागीदारी से कराने में विशेष प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम इस महामारी से बचने के लिए बाकी उपाय भी कर रहे हैं जैसे कि मास्क लगाना, दवा लेना, काढ़ा पीना, भाप लेना आदि, उसी प्रकार हमने वातावरण की शुद्धि के लिए एक समय में एक साथ हवन यज्ञ किया जिससे उत्पन्न ऊर्जा वायु में फैले और कीटाणुओं को समाप्त करेगी। यज्ञ के बाद सभी निवासियों ने कोविड नियमों का निरन्तर पालन स्वयं करने व अन्यों को प्रेरित करने, वेक्सीनेशन कराने तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री सतीश चौहान,ए के त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, राजीव त्यागी, मदन सिंह, श्रीमति निरुपमा त्रिपाठी, सुषमा मिश्रा, रजनी आदि उपस्थित रहे।