गाजियाबाद। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन में प्रशासन पूर्व ककी तरह भले ही इस बार लोगों की मदद नही कर रहा हो, मगर क्षेत्र में कुछ सामाजिक लोगों जरूरतमंद लोगों की सेवा लगातार कर रहें है। रविवार को वैशाली सेक्टर-1 स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं पार्षद मनोज गोयल द्वारा लगभग 500 से ज्यादा लोगों को बिस्कुट और चिप्स के पैकेट वितरित किए गये। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लगातार पिछले कई माह से जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है।
जिसका प्रमुख उद्देश्य होता है आपसी प्रेम और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना। इस लॉकडाउन में लोगों के सामने दिक्कतें भी हैं। यह पहल सराहनीय है। उन्होने कहा जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। लॉकडाउन में लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान कौशांबी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगतार सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, अवधेश कटिहार, नरेंद्र वर्मा, श्यामवीर भदोरिया आदि क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
















