गाजियाबाद। डिस्ट्रिक्ट पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की मण्डल टीम के गठन के लिए यूपी स्टेट के सेक्रेटरी अनुज तिवारी के निर्देशानुसार लखनऊ से आये पर्यवेक्षक सुनील कुमार की मौजूदगी में बुधवार को टीम का गठन हुआ।
जिसमे दीपक चौधरी को महासचिव, सुप्रित शर्मा अध्यक्ष, सूरज कुमार को उपाध्यक्ष, एसपी यादव, इंद्रपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रदीप चौधरी सह-महासचिव, जनसेवक विकास हिन्दू एवं संजय पहल एवं सुचेन्द्र चौधरी, सहदेव चौधरी और अश्वनी कुमार को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
नई टीम ने कहा है कि किसी भी स्पर्धा के दौरान वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से पीछे नही हटेंगे। पावर लिफ्टिंग खिलाडिय़ों को सरकार उतना सपोर्ट नहीं करती है जितना की क्रिकेट को कर रही है। अगर सरकार इन खिलाडिय़ों को भी अपना सपोर्ट करें तो शायद यह खिलाड़ी भी स्पर्धा के दौरान वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते है। इसके बाद भी टीम के लोग संयुक्त रूप से एक-दुसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक दुसरे की जरूरत को पूरा करने के लिए समन्वय के साथ काम करेंगे।
















