गांव और सेक्टर की समस्याओं की सुनवाई की
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक (जीएम) अशोक कुमार अरोड़ा ने बुधवार को नजदीकी पल्ला गांव का निरीक्षण किया। इस दरम्यान उन्होंने गांव का स्थलीय निरीक्षण की समस्याओं को जाना। आस-पास के ग्रामीणों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जीएम ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा बुधवार को पल्ला गांव पहुंचे। उन्होंने गांव का भ्रमण कर वहां के विकास की जानकारी ली। इस बीच युवा संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम अरोड़ा से मुलाकात की। ग्रेनो प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को संबोधित ज्ञापन सौंपा जीएम को सौंपा गया। संषर्घ समिति ने गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की। दादरी क्षेत्र के पल्ला गांव में स्कूल, हॉस्पिटल, स्टेडियम, पंचायत घर, बारातघर, लाइब्रेरी तथा कच्चे रास्तों को पक्का करने एवं कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित किए जाने की अपील की गई। इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक रजनीश भाटी, फिरे भाटी के अलावा सदस्य अमरीश भाटी, सुनील भाटी आदि मौजूद रहे। उधर, सेक्टर डेल्टा-2 की समस्याओं की बावत आरडब्ल्यूए ने ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा। आरडब्ल्यूए के महासचिव आलोक नागर के मुताबिक सेक्टरवासी अनेक समस्याओं से परेशान हैं। सिविल, स्वास्थ्य तथा उद्यान विभाग के खिलाफ बार शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को अवगत कराया कि सेक्टर के भीतर सड़क पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं, जिससे आए दिन जहरीले जीव सांप व बिच्छू सड़कों पर निकल रहे हैं। इससे नागरिक परेशान हैं। जीएम ने समुचित कदम उठाने की बात कही।















