-सेवा ही संगठन के जरिए जरूरतमंदों की मदद
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत जनहित में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर पोस्ट कोविड-19 कॉम्प्लिकेशन सेंटर वैशाली सेक्टर-2 स्थित ओम फिजियोथैरेपी सेंटर पर पोस्ट कोरोना मरीजों की काउंसलिंग की गई। डॉ. नमित वाष्र्णेय द्वारा ने वहां आए मरीजों की काउंसलिंग की। भाजपा नेता गुंजन शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। जिनका लाभ नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में सुधांशु संक्रमण की चपेट में आ गए थे।
उन्होंने डॉक्टर द्वारा बताए गए उपचार का सहारा लिया और घर पर आइसोलेट होकर कोरोना का मात दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद थकान, घबराहट हो जाना और जोड़ों में दर्द महसूस किया। उन्होंने अपना एक्सपीरियंस साझा किया और बताया कि समय पर पौष्टिक आहार का सेवन करें। भरपूर नींद लें और व्यायाम करें। भाजपा महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ता जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता के लिए दिन-रात उपलब्ध हैं। कोरोना की दूसरी लहर में कई मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी तब भी कार्यकर्ताओं ने भाग-दौड़ कर ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रबंध कराया था। आगे भी यह मुहिम बदस्तूर जारी रहेगी। इस दौरान भाजपा के वसुंधरा मंडल के उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, सुभाष सिंह, वसुंधरा मंडल के महामंत्री मदन बिष्ट और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे।















