गाजियाबाद। मेयर आशा शर्मा के नेतृत्व में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेवराज शर्मा 1975 आपातकाल के सिपाही का राजनगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ अभिनंदन और सम्मान किया गया। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दु:खद और काले अध्याय 25 जून 1975 को कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थों के लिए आपातकाल की घोषणा की थी। तानाशाह इंदिरा गांधी ने सभी विपक्षी दल के नेताओं व सामाजिक संगठनों को जेल में डालकर घोर अत्याचार किया था। इस अवसर पर पूर्व महानगराध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, महामंत्री ओम दत्त कौशिक एडवोकेट, समाजसेवी वीरेंद्र सारस्वत, मंडल मंत्री नीरज त्यागी, भाजपा नेता अभिजीत मुखर्जी, राम किशोर, नवीन पंडित आदि उपस्थित रहे।















