-डासना में 50 हजार मीटर में अवैध कॉलोनी तोड़कर किया धवस्त
गाजियाबाद। बगैर नक्शा स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही चेतावनी दी जा रही है अगर दोबारा निर्माण पाया गया तो एफआईआर दर्ज की कार्रवाई भी की जाएगी। शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर जीडीए प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी सहायक अभियंता अजित कुमार ने अवर अभियंता नरेंद्र कुमार मार्केंडेय, पवन गुप्ता, रामानंद, जीडीए पुलिस और मसूरी थाने की पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।
प्रर्वतन जोन-5 के प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे-9 के नजदीक ग्राम डासना के खसरा नंबर-2032, 2034 से 2040 आदि में रोहन एंक्लेव एवं सदभावना कॉलोनी के नाम से मैसर्स टंडन कैंसलेशन के मालिक मनोहर लाल टंडन, दरबारी लाल टंडन,सुभाष चंद पुत्र मूदा मल द्वारा करीब 50 हजार वर्गमीटर जमीन में अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। इसमें प्लॉट काटकर बेचे गए। सड़कों का निर्माण करने के लिए मिट्टी डालकर कॉलोनी में प्लॉट बेेचे जा रहे है। टीम के साथ अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर पक्का कमरा, प्लॉट की बाउंड्रीवाल, सड़क आदि को ध्वस्त किया गया। चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा निर्माण शुरू किया तो थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
















