CNG Based Criminology की शुरू होगी सुविधा

पर्यावरण हित में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सफीपुर गांव स्थित शवदाह गृह में जल्द CNG Based Criminology की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद सिर्फ एक घंटे में शव दहन की प्रक्रिया पूर्ण हो सकेगी। नई प्रक्रिया के जरिए प्रतिदिन 8 से 10 शवों का अंतिम संस्कार हो सकेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

ग्राम सफीपुर स्थित शव दाह गृह में CNG Based Criminology की सुविधा के लिए जोरों पर प्रयास चल रहे हैं। वर्तमान में वहां पारंपरिक रूप से शवों का दाह संस्कार किया जाता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस शवदाह गृह में CNG Based Criminology की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए वहां आधुनिक मशीन लगाई जा रही है। मशीन की चिमनी की ऊंचाई लगभग 100 फुट की होगी। इस केंद्र का संचालन सीएनजी गैस से किया जाएगा। यह तकनीक पूर्ण रूप से पर्यावरण के अनुकूल एवं सुरक्षित है। इस प्रक्रिया से किसी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं होगा।

पारंपरिक रूप से शव दहन होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। जबकि CNG Based Criminology से मात्र एक घंटे में शव दहन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। सीएनजी बेस्ड क्रिमिनेशन प्रक्रिया से सामान्य रूप से एक दिन में 8-10 शवों का दाह संस्कार भी हो सकेगा। इसके अलावा वृक्षों का संरक्षण करने में मदद मिलेगी। दरअसल एक शव को पारंपरिक रूप से दहन करने में लगभग 1 से 2 वृक्ष की लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है। यह प्रयास पर्यावरण एवं वन संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा। यह प्रक्रिया मितव्यता पूर्ण भी होगी। शवदाह गृह में CNG Based Criminology मशीन को स्थपित करने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के मुताबिक अगस्त के प्र्रथम सप्ताह से यह मशीन आरंभ होने की उम्मीद है।