भारतीय किसान संगठन मनाएगा स्थापना दिवस

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। भारतीय किसान संगठन अपना 7 वां स्थापना दिवस मनाएगा। स्थापना दिवस की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज तोमर ने जानकारी में बताया की 21 सितंबर को 7वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें जनपद हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ ,बुलंदशहर से भी पदाधिकारी गण भाग लेंगे। यह स्थापना दिवस राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह के निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर के चरथावल के निकट रोनी हरजीपुर में होगा।इसमें किसान संगठन से जुड़े पदाधिकारी भाग लेंगे।

दबंगों ने दलित को पीटा
धौलाना। हापुड़ जनपद थाना धौलाना क्षेत्र में लगातार दबंगों का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला गांव सिरोधन का हैं। उस वक्त संज्ञान में आया। जब एक दलित समाज के सुरेन्द्र नामक युवक अपने घर से बाहर घूमने के लिए निकला और दबंगों ने उस पर कहर बरपाते हुए ताबड़तोड़ वार कर डालें। लहूलुहान हालत में दलित समाज युवक को अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले 4 से 5 लोग बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति काफी देर तक सड़क पर ही लहूलुहान व्यवस्था में पड़ा रहा।इसी बीच किसी ने लहूलुहान व्यवस्था में पड़े व्यक्ति की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धौलाना थाना पुलिस और पिलखुवा सीओ घटना की जांच पड़ताल में जुटे। घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।