Book Distribution – प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण

गाजियाबाद। मुरादनगर के प्राथमिक विद्यालय ख़ुर्रमपुर प्रथम में नि:शुल्क पाठ्य Book Distribution कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी द्वारा अभिभावकों को बच्चों के लिए निशुल्क पाठय Book Distribution किया गया। प्राथमिक विद्यालय ख़ुर्रमपुर प्रथम की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से विद्यालय बच्चों के लिए बंद चल रहे हैं। बच्चों की वार्षिक परीक्षा भी नहीं हो पायी थी। उसके पश्चात शासन द्वारा बिना परीक्षा के ही सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के निर्देश दिए गए थे तथा शिक्षकों द्वारा घर में ही रहकर टेलीविजन व रेडियो पर ई पाठशाला कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अध्ययन हेतु प्रेरित किया जा रहा था। कोविड के कारण अभी भी सरकार द्वारा विद्यालयों में बच्चों को ना बुलाये जाने हेतु स्पष्ट निर्देश हैं। इसलिए विद्यालय में ही कम कम संख्या में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठ्य Book Distribution किया गया, ताकि घर पर ही रहकर बच्चे यथासंभव ई पाठशाला का लाभ उठा सकें। शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री डॉ अनुज त्यागी का कहना है कि वैश्विक महामारी के मुश्किल समय में सबसे ज्यादा बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। ऐसे में बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩा शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों के लिए भी चुनौती है। ऐसे में बच्चों को उनकी वर्तमान कक्षा के अनुसार पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता वास्तव में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान नवीन कुमार, रुचिका जैन, अर्चना, रेणुका, मनोज आदि उपस्थित रहे।